1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गायब भारतीय उलेमाओं का अब तक कुछ पता नहीं: पाकिस्तान

गायब भारतीय उलेमाओं का अब तक कुछ पता नहीं: पाकिस्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 08:47 pm IST

पाकिस्तान ने आज कहा कि उसे देश में लापता हुए दो भारतीय उलेमाओं के ठिकाने का अब तक कुछ पता नहीं चला है।

Clerics missing- India TV Hindi
Clerics missing

नयी दिल्ली: पाकिस्तान ने आज कहा कि उसे देश में लापता हुए दो भारतीय उलेमाओं के ठिकाने का अब तक कुछ पता नहीं चला है। नयी दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन 80 साल के सैयद आसिफ निजामी और नाजिम निजामी पाकिस्तान में लापता हो गए हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'अब तक लापता भारतीय उलेमाओं का कोई पता नहीं चला है। हालांकि हम इस मामले में स्वयं ही बहुत ही सक्रिय हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने सभी संबंधित विभागों से मामले पर ध्यान देने को कहा है और बताया कि भारत सरकार ने कल विदेश विभाग से लापता उलेमाओं का पता लगाने का अनुरोध किया था।'

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के सामने मामला उठाया है। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, हमने पाकिस्तान सरकार के सामने मामला उठाया है और उनसे दोनों भारतीय नागरिकों से जुड़़ी नवीनतम सूचना देने का अनुरोध किया है। दोनों कराची हवाईअड्डे पर उतरने के बाद से लापता हैं। 

सैयद आसिफ निजामी और उनके भतीजे नाजिम निजामी कराची हवाईअड्डे से लापता हो गए। सैयद आसिफ निजामी हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादानशीन हैं। दोनों लाहौर के मशहूर दाता दरबार दरगाह में जियारत करने गए थे और वहां से उन्हें बुधवार को कराची के लिए विमान यात्रा करनी थी। दोनों उलेमा लाहौर जाने से पहले अपने परिजनों से मिलने आठ मार्च को कराची गए थे। निजामुद्दीन दरगाह और दाता दरबार के बीच उलेमाओं के आने जाने का सिलसिला परंपरा का एक हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत