1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2019 09:57 am IST,  Updated : May 08, 2019 09:57 am IST

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों को कामयाबी मिली है। सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ दंतेवाड़ा के गोंदेरास के जंगल में हुई। ये इलाका जिले के आरनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। मारे गए नक्सलियों से INSAS राइफल और दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में मारे नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

Related Stories

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया।

सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गोंदेरस गांव के जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों का शव, एक 12 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। इस घटना में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है तथा क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत