1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदलते कश्मीर का रोल मॉडल, UPSC के टॉप 10 में बिलाल मोहिउद्दीन भट

बदलते कश्मीर का रोल मॉडल, UPSC के टॉप 10 में बिलाल मोहिउद्दीन भट

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jun 01, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 07:27 pm IST

सिविल सर्विसेज की परीक्षा के रिजल्ट आ चुके हैं। पहली रैंक कर्नाटक की के आर नंदिनी को मिला है जबकि दूसरे स्थान पर अमृतसर के अनमोल सिंह बेदी रहे हैं लेकिन इनके बीच बिलाल मोहिउद्दीन भट की चर्चा ज्यादा हो रही है। उत्तरी कश्मीर रहने वाले बिलाल ने दसवीं रै

bilal mohiuddin bhat- India TV Hindi
bilal mohiuddin bhat

श्रीनगर: सिविल सर्विसेज की परीक्षा के रिजल्ट आ चुके हैं। पहली रैंक कर्नाटक की के आर नंदिनी को मिला है जबकि दूसरे स्थान पर अमृतसर के अनमोल सिंह बेदी रहे हैं लेकिन इनके बीच बिलाल मोहिउद्दीन भट की चर्चा ज्यादा हो रही है। उत्तरी कश्मीर रहने वाले बिलाल ने दसवीं रैंक हासिल की है। फिलहाल बिलाल भारतीय वन सेवा के अधिकारी के तौर पर लखनऊ में तैनात हैं लेकिन बिलाल की सफलता ने कश्मीर के युवाओं को नया रोल मॉडल दिया है।

कश्मीर में पुराने रिकॉर्ड टूटे

इस बार जम्मू कश्मीर के 14 उम्मीदवारों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जब जम्मू कश्मीर से एक साथ इतने छात्रों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पास की हो।

इस बार 14 छात्रों ने सिविल सेवा में जगह बनाई है। ये घाटी के पत्थरबाजों के लिए बड़ा संदेश है। 14 छात्रों में कश्मीर की एक लड़की भी शामिल है। इंजीनियरिंग करनेवाली बीस्मा काज़ी ने बगैर किसी कोचिंग के मदद की कामयाबी हासिल की है उन्हें 115वां रैंक मिला है।

टॉप 100 में 10 मुस्लिम छात्र

बिलाल मोहिउद्दीन भट ने 10वां रैंक, मुज़म्मिल खान ने 22वां रैंक, शैख़ तनवीर ने 25वां रैंक, हमना मरियम ने 28वां रैंक, ज़फर इक़बाल ने 39वां रैंक, रिज़वानबाशा शैख़ ने 48वां रैंक, शेख अब्दुल रहमान ने 62वां रैंक, तानाई सुल्तानिया ने 63वां, आरिफ अहसान ने 74वां, और सईद फखरूदीन हामिद ने 86वां रैंक हासिल किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत