1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में होगा दाख़िल चक्रवात ‘वरदा', स्‍कूल बंद, सेना सतर्क

आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में होगा दाख़िल चक्रवात ‘वरदा', स्‍कूल बंद, सेना सतर्क

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 12, 2016 08:58 am IST,  Updated : Dec 12, 2016 03:25 pm IST

चेन्नई: चक्रवातीय तूफान ‘वरदा' आज दोपहर तक उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के इलाके को अपनी गिरफ़्त में ले लेगा। दोनों राज्यों ने इससे निपटने के लिए कई उपाय किये हैं। तमिलनाडु

Verda cyclone- India TV Hindi
Verda cyclone

चेन्नई: चक्रवातीय तूफान ‘वरदा' आज दोपहर तक उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के इलाके को अपनी गिरफ़्त में ले लेगा। दोनों राज्यों ने इससे निपटने के लिए कई उपाय किये हैं। तमिलनाडु ने चार जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगे समूचे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि वरदा रविवार को दोपहर ढाई बजे चेन्नई से 330 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था और यह आज दोपहर उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश को अपनी चपेट में लेने से पहले पश्चिम की ओर बढ़ेगा। ‘एरिया साइक्लोन वार्निंग सेंटर' के निदेशक एस बालचंद्रन ने बताया कि इसके प्रभाव से बारिश रविवार रात से शुरू हो जाएगी और कल चेन्नई, तिरुवल्लूर तथा कांचीपुरम जिलों में धीरे.-धीरे बढती जाएगी। इन जिलों में जबरदस्‍त बारिश होने की उम्‍मीद है। आज सुबह से ही तमिलनाड़ के तटीय क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गयी है। 12 दिसंबर को इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और 80 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं.

चक्रवात से निपटने के लिए तमिलनाडु में एनडीआरएफ की 7 और आंध्र प्रदेश में 4 टीमें तैनात की गयी हैं। इसके साथ ही नौसेना को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा गया है। मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समंदर में नहीं उतरने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम ने तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकारण की एक बैठक की जिसने सशस्त्र बलों से भी तैयार रहने को कहा।

तमिलनाडु सरकार ने विल्लपुरम के तटीय तालुकों के अलावा चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कलेक्टरों और शीर्ष अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस के जरिए हालात की समीक्षा की। उन्होंने उन्हें अलर्ट रहने और जरुरी राहत एवं बचाव कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं तैयार रखी जाएं।

लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी   

तमिलनाडु सरकार की विज्ञप्ति के मुताबिक निचले और जोखिम वाले इलाकों से लोगों को निकालने के लिए बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक भोजन, पानी और अन्य बंदोबस्त के साथ राहत केंद्रों को तैयार रखा जाएगा।

आवश्यकतानुसार सेना, नौसेना, वायुसेना और तट रक्षक को अलर्ट रखा गया है. तमिलनाडु सरकार ने लोगों से भारी बारिश के दौरान घरों में रहने को कहा है. विज्ञप्ति के मुताबिक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और रेसक्यू सेवाओं के कर्मियों को पहले ही तैयार रहने की स्थिति में रख दिया गया है और जरुरत के मुताबिक उनका फौरन उपयोग किया जाएगा.

चक्रवातीय तूफ़ान ‘वरदा' यानी लाल गुलाब

भीषण चक्रवातीय तूफान ‘वरदा' का नाम पाकिस्तान ने दिया है। ‘वरदा' का अर्थ है ‘लाल गुलाब'।जैसे जैसे यह नजदीक आएगा इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नाम इसके सदस्य देश - भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, मालदीव अैर ओमान करते हैं. इससे पहले ‘नाडा' चक्रवात ने चेन्नई को प्रभावित किया था, इस नाम का सुझाव ओमान ने दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत