1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वेंकैया नायडू ने पूछा, क्या जाकिर नाइक भारतीय मुसलमानों का मुखिया है?

वेंकैया नायडू ने पूछा, क्या जाकिर नाइक भारतीय मुसलमानों का मुखिया है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 04:05 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 04:05 pm IST

हैदराबाद: विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बकवास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज उस पर धर्म की आड़ में आश्रय लेने

zakir naik- India TV Hindi
zakir naik

हैदराबाद: विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बकवास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज उस पर धर्म की आड़ में आश्रय लेने के आरोप लगाए और आश्चर्य जताया कि क्या वह सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सू़चना और प्रसारण मंत्री ने यहां कहा, ‘क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है? वह क्या बकवास कर रहा है। उसे खुद पर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। मुसलमानों का उससे क्या लेना-देना है।’ मुम्बई में कल चार पन्ने के खुले खत में नाइक ने सरकार से पूछा था कि डॉ. टेरर का तमगा हासिल करने के लिए वास्तव में उसने क्या किया है और अपने खिलाफ लगे आरोपों पर उसने तार्किक जवाब मांगा।

नायडू ने इस्लामिक प्रचारक के आरोपों को पूरी तरह बकवास करार दिया जिसमें उसने कहा था कि ये हमले केवल उस पर नहीं बल्कि पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं।

मंत्री ने कहा, वह कुछ गलती करता है और फिर सरकार कुछ कार्रवाई करना चाहती है और वह धर्म की आड़ लेना चाहता है।

नाइक के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, यही तरीका है... नयी तकनीक है। लोग अपराध करते हैं या गलतियां करते हैं और फिर वे धर्म या जाति, क्षेत्र या भाषा की आड़ लेने का प्रयास करते हैं ताकि वे अपनी गलतियों के लिए कुछ समर्थन हासिल कर सकें।

बता दें कि मुंबई के आईआरएफ द्वारा संचालित पीस टीवी का संस्थापक नाइक उस समय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के दायरे में आया जब बांग्लादेश के एक अखबार ने खबर दी कि ढाका में एक जुलाई 2016 को हुए आतंकवादी हमले का एक हमलावर उसके भाषणों से प्रेरित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत