नई दिल्ली: दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार की दोपहर अचानक बारिश हुई। एक दिन पहले भी हल्की बारिश हुई थी, जिससे तापमान में कमी आ गई। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन सोमवार को यानी होली के दिन बारिश की संभावना नहीं है।
देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "कल भी बारिश हो सकती है, लेकिन रविवार से आसमान साफ रहेगा। होली के दिन बारिश होने की संभावना नहीं है।" उन्होंने बताया कि अचानक बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। इसी वजह से भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर में बर्फबारी व बारिश होती है।
वहीं, गुरुवार शाम हुई बारिश से तामपान में 9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई थी।