1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में मतगणना केंद्रों के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा

कोलकाता में मतगणना केंद्रों के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2016 08:00 am IST,  Updated : May 19, 2016 08:07 am IST

कोलकाता: कोलकाता के सभी नौ मतगणना केंद्रों के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है जहां आज विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले दो स्तर पर कोलकाता

kolkata security- India TV Hindi
kolkata security

कोलकाता: कोलकाता के सभी नौ मतगणना केंद्रों के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है जहां आज विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले दो स्तर पर कोलकाता पुलिस के जवान तैनात है और तीसरा घेरा केंद्रीय बलों का है।

कोलकाता पुलिस के विशेष अतिरिक्त और संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) सुप्रतिम सरकार ने कहा कि सभी नौ मतगणना केंद्रों के बाहर 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू होगी।

20,000 कर्मचारी कर रहे हैं वोटों की गिनती

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए होने वाली मतगणना की गिनती राज्य और केन्द्र सरकार के 20,000 कर्मचारी मिलकर कर रहे हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रदेश में 90 स्थानों पर शुरू होगी। मतगणना केन्द्रों की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

kolkata security
kolkata security

जिन स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखे गए हैं उनकी सुरक्षा में केन्द्रीय सशस्त्र बल की 78 कंपनियां तैनात की गयी हैं। मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू हैं और किसी को भी कार से जाने की अनुमति नहीं है। पीठासीन अधिकारी के अनुमति के बगैर किसी को केन्द्र से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिब्येन्दु सरकार ने बताया, सभी को उतरकर पैदल जाना होगा। यह सिर्फ पैदल यात्री क्षेत्र होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत