1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काश किसी ने 40 साल पहले मुझे तंबाकू के प्रयोग के खिलाफ चेताया होता: शरद पवार

काश किसी ने 40 साल पहले मुझे तंबाकू के प्रयोग के खिलाफ चेताया होता: शरद पवार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2018 10:49 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 10:49 pm IST

कैंसर का सामना कर चुके पवार यहां भारतीय दंत संगठन के 2022 तक मुख के कैंसर को खत्म करने के मिशन की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे...

Sharad Pawar attends a program organised by Indian Dental...- India TV Hindi
Sharad Pawar attends a program organised by Indian Dental Association on the occasion of World Oral Health Day in Mumbai

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि उन्हें तंबाकू और सुपारी खाने का पछतावा है। उन्होंने कहा कि काश किसी ने 40 साल पहले उन्हें इस आदत पर चेताया होता।

कैंसर का सामना कर चुके पवार यहां भारतीय दंत संगठन (आईडीए) के 2022 तक मुख के कैंसर को खत्म करने के मिशन की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे।

पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सर्जरी और दांत उखाड़ने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हुई तथा मुंह खोलने, खाना निगलने और बात करने में भी दिक्कतें हुईं।

उन्होंने कहा कि उन्हें कष्ट है कि लाखों भारतीय अब भी इस संकट में फंसते हैं। उन्होंने कहा कि वह मुद्दा संसद में उठाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत