जोधपुर: आखिरकार जोधपुर में अनोखी शादी हो ही गई। इस अनोखी शादी में दूल्हा जहां हिंदुस्तानी वहीं दूसरी ओर दुल्हन पाकिस्तान के कराची से आई। इनकी शादी को लेकर खास तैयारी की गई थी। दो देशों को मिलाने वाली इस शादी में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां थी।
ये भी पढ़े-
- जोधपुर के नरेश से शादी करने पहुंची कराची की प्रिया, 'सरकार' ने बना दी जोड़ी
- मौसमी एलर्जी से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
कहा जाता है कि शादी दो दिलों के अलावा दो परिवारों को भी जोड़ती है लेकिन ये अनोखी शादी परिवार, दिलों के बीच नहीं बल्कि दो ऐसे देशों के बीच थी और ऐसा देश जिससे अब तक तीन युद्ध लड़ चुके हैं। इसके साथ ही भारत-पाक की सेनाएं सरहद पर जमी हैं कि कब किधर से कौन गोला-बारुद बरसा दें, लेकिन ये शादी शायद दोनों देशों के बीच के मन-मुटाव को कम करके अमन का पैमाग लाएं। प्रिया और नरेश की शादी शायद कुछ रंग लाएं।
यह शादी किसी राजा-महाराजा की शादी से कम नहीं थी। दुल्हा-दुल्हन को इस बग्गी से विवाह स्थल तक लाया गया। इसके बाद शुरु हो गई रस्में। दुल्हन प्रिया ने पाकिस्तानी ट्रेंड के जरदारी गाउन में नरेश के संग सात फेरे लिए। इसके साथ ही दोनों परिवार खुशी से झूम उठे और दोनों को सभी ने आर्शीवाद दिया।
दुल्हन के सभी ड्रेसेस पाक में डिजाइन की हुई
दुल्हन प्रिया ने जितनी भी ड्रेसेस पहनी सभी कराची लाहौर से डिजाइन कराई गई थी। फेरे लेते समय जो प्रिया से गाउन पहना वो जरदौजी गाउन था। जो कि डेढ लाख का था। इसे बनाने में पूरे आठ महीने लगें। इस गाउन की खासियत है कि इसमें स्टोन से वर्क किया गया है। स्टेज में जो प्रिया ने लहंगा पहना, वो भी पाकिस्तान ट्रेंड का था।
विदेश मंत्री सुषमा की मदद से मिला दुल्हन को वीज़ा
भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से भारत आने में वीजा की दिक्कते आने लगी। शादी का रिश्ता तो 3 साल पहले तय हो गया था लेकिन शादी की तारीख 7 नवंबर को थी और प्रिया और उसके परिजनों को शादी के लिए भारत आने का वीजा नहीं मिल रहा था। सारे विकल्प तलाशने के बाद हारकर दुल्हन प्रिया ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद मांगी और घर के 35 मेंबर्स को जल्द वीजा दिलवाने की अपील की। सुषमा स्वराज ने भी तुरंत ट्विटर पर जवाब दिया- आप चिंता न करें.. हम वीजा दिलवा देंगे...
दूल्हा-दुल्हन ने दिया विदेश मंत्री को धन्यवाद
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दखल के बाद पाकिस्तान में भारत के दूतावास को निर्देश दिया गया कि वो जल्द से जल्द दुल्हन के घर वालों को वीजा मुहैया कराए। इसके बाद प्रिया के घर के सारे सदस्यों को वीजा मिला। इसके बाद दूल्हे नरेश ने सुषमा स्वराज को ट्विटर पर धन्यवाद देते हुए लिखा- सुषमा स्वराज जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद..प्रिया के परिवार वालों की बातें सुनने के लिए हम शुक्रगुजार हैं। इसके साथ ही प्रिया ने भी सुषमा स्वराज को धन्यवाद कहा।
आज शादी के मौके पर प्रिया और नरेश दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। दूल्हे के पिता कन्हैयालाल तेवानी अपने बेटे नरेश की शादी धूमधाम से कर रहे हैं लेकिन इस मौके पर कन्हैयालाल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना नहीं भूल रहे हैं। भले ही सरहद पर तनाव जारी है लेकिन इस बीच ये शादी दोनों देशों में अमन का पैगाम लेकर आई है। वही दूसरी ओर दुल्हन के पिता गिरधारी बच्चानी विदेश मंत्री का शुक्रिया करते नहीं थक रहे है। वह इस शादी से बहुत ही खुश है।
जानिए कौन है प्रिया
प्रिया के पिता गिरधारी बच्चानी अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के कराची में रहते है। प्रिया की बड़ी बहन की भी शादी भारत में ही हुई है। अब बच्चानी की छोटी बेटी भी भारतीय हो गई। सीमा पर भले ही तनाव हो लेकिन पाकिस्तान से आए उनके रिश्तेदार ये चाहते हैं कि दोनों देश एक हो जाएं।
देखे वीडियो-