1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IGI एयरपोर्ट पर लगा दुनिया का सबसे बड़ा 'चरखा'

IGI एयरपोर्ट पर लगा दुनिया का सबसे बड़ा 'चरखा'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 11:22 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 11:22 am IST

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट, टर्मिनल थ्री पर विश्व का सबसे बड़ा चरखा लगाया गया है। BJP अध्यक्ष अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया।

Charkha at IGI Airport- India TV Hindi
Charkha at IGI Airport

नई दिल्ली: चरखे का नाम सुनते ही गांधीजी की तस्वीर नज़रों के सामने आ जाती है। सरकार ने गांधीजी के इस पहचान को दुनिया के सामने बड़े रूप में पेश किया है। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट, टर्मिनल थ्री पर विश्व का सबसे बड़ा चरखा लगाया गया है। BJP अध्यक्ष अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर अमित शाह के साथ केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और महेश शर्मा भी मौजूद थे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजा गया संदेश भी पढ़ा गया। PM मोदी ने कहा कि, चरखा हमारी शानदार विरासत का प्रतीक है।

world's largest charkha installed at igi airport
world's largest charkha installed at igi airport

दुनिया का सबसे बड़ा चरखा:

  • चरखे का वजन 4 टन है,
  • 9 फीट चौड़ा है चरखा,
  • 17 फीट ऊंचा और 30 फीट लंबा है,
  • हाई क्वालिटी बर्मा टीकवुड से बनाया गया है,
  • इसे बनाने में 55 दिन का वक्त लगा,
  • अहमदाबाद के 42 कारीगरों की टीम ने इसे बनाया है
  • चरखे को बनाने के लिए करीब 27 लाख रुपये लागत लगी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत