1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए देनी पड़ सकती है परीक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए देनी पड़ सकती है परीक्षा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 04:23 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आमतौर पर मई के अंत में शुरू होने वाली प्रक्रिया इस वर्ष दो महीने पहले ही शुरू हो सकती है और कट ऑफ से

du- India TV Hindi
du

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आमतौर पर मई के अंत में शुरू होने वाली प्रक्रिया इस वर्ष दो महीने पहले ही शुरू हो सकती है और कट ऑफ से प्रवेश की बजाय अभ्यर्थियों को इसके लिए परीक्षा देनी पड़ सकती है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह प्रस्ताव हालांकि अभी शुरुआती दौर में है और इन्हें प्रवेश के लिए स्थाई समिति के सुझावों में शामिल किया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले दो महीने पहले मार्च के अंत में शुरू हो सकते हैं जबकि यह प्रक्रिया पहले के ही समय पर बंद होगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को पहले शुरू करने का मकसद अभ्यार्थियों को पंजीकरण के लिए अधिक समयसीमा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बारहवीं के अंकों के आधार पर प्रवेश अब प्रवेश का एकमात्र आधार न रहे और इसके लिए प्रवेश परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है। प्रवेश समिति कुलपति के समक्ष सुझाव रखेगी और पूरी प्रक्रिया के बाद ही इसे आगामी सत्र के लिए प्रवेश नीति में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत