1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने रचा इतिहास, दिवाली के मौके पर मुंबई को 100% रिन्युएबल बिजली सप्लाई

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने रचा इतिहास, दिवाली के मौके पर मुंबई को 100% रिन्युएबल बिजली सप्लाई

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 13, 2023 08:55 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 09:00 pm IST

अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने दिवाली के दिन 4 घंटे के लिए मुंबई में अपने कस्टमर्स को पूरी तरह रिन्युएबल एनर्जी से पावर सप्लाई की है। अडाणी इलेक्ट्रिसिटी की ये पहल अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है और ग्रीन एनर्जी की तरफ ट्रांजिशन की ओर एक मजबूत कदम है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। हालांकि, दिवाली में हम जाने-अनजाने पर्यावरण को भी काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। आतीशबाजी कर प्रदूषण फैलाते हैं। एक ऐसे दौर में जब वायु प्रदूषण पूरे देश में चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच, अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो एक बेहतर भविष्य के लिए आश्वस्त करने वाला है। दिवाली के दिन अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने 4 घंटे के लिए मुंबई में अपने कस्टमर्स को पूरी तरह रिन्युएबल एनर्जी से पावर सप्लाई की है। अडाणी इलेक्ट्रिसिटी की ये पहल अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है और ग्रीन एनर्जी की तरफ ट्रांजिशन की ओर एक मजबूत कदम है। 

क्लीन रिन्युएबल एनर्जी सोर्स से सप्लाई

अडाणी ग्रुप ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि मुंबई के 30 लाख घरों और अन्य प्रतिष्ठानों, जिसमें 1.2 करोड़ मुंबईकर रहते हैं उन्हें बिजली पूरी तरह क्लीन रिन्युएबल एनर्जी सोर्स से सप्लाई किया गया। दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को सोलर और विंड पावर जैसे क्लीन एनर्जी सोर्स के जरिए पूरा किया।

रिन्युएबल सोर्सेज से 38% मांग पूरी

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बताया कि साल 2023 में हम अपने ग्राहकों की मांग का 38% बिजली आवश्यकताओं को रिन्युएबल सोर्सेज से पूरा किया है। 2027 तक इस सप्लाई को 60% तक ले जाने के अपने लक्ष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रिन्युएबल एनर्जी का फायदा उठाकर हम अपने प्रिय शहर के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की तरफ एक बड़ा कदम भी उठा रहे हैं।

JDU नेता के अजब-गजब बोल, नीतीश के बयान को बताया बायोलोजी, जीतनराम मांझी की तो है खोपड़ी खराब

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के एमडी बोले

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रबंध निदेशक कंदर्प पटेल ने बताया, रिन्युएबल एनर्जी से 100% सप्लाई की उपलब्धि मुंबई के एनर्जी ट्रांजिशन में पहला और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, ये दर्शाता है कि रिन्युएबल एनर्जी, मुंबई को बेहतर दरों पर विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली मुहैया करा सकती है। मुंबई को रिन्युएबल एनर्जी से रोशन करके हम न केवल रोशनी का त्योहार मना रहे हैं, बल्कि एक बेहतर और स्थायी भविष्य का त्योहार भी मना रहे हैं। हमें इस अभूतपूर्व खबर को उन सभी मुंबईकरों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है, जो इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा रहे हैं।

पंजाब में कोहरे का कहर, आपस में भिड़ गईं 100 गाड़ियां; VIDEO देख सहम जाएंगे आप

AAP नेता को टारगेट कर पति ने चलाई गोली, फिटनेस सेंटर के दो कर्मचारी घायल- देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत