1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने रच डाली दूल्हे की हत्या की साजिश, मौसेरे बहनोई से मरवा दिया, सामने आई वजह

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने रच डाली दूल्हे की हत्या की साजिश, मौसेरे बहनोई से मरवा दिया, सामने आई वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 07, 2023 09:12 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 09:23 pm IST

बिहार में एक शादी को 2 दिन भी नहीं बीते और दुल्हन ने दूल्हे की हत्या की साजिश रच डाली और उसे अपने मौसेरे बहनोई से मरवा डाला।

bride - India TV Hindi
दुल्हन Image Source : REPRESENTATIVE PIC

गया: बिहार के गया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी को 2 दिन भी नहीं बीते थे और दुल्हन ने दूल्हे की हत्या करवा दी। हालांकि दुल्हन ने पुलिस से पूछताछ में सारा सच उगल दिया, जिसमें पता लगा कि दुल्हन का अपने मौसेरे बहनोई से अवैध संबंध था, इसीलिए उसने मौसेरे बहनोई के जरिए दूल्हे की हत्या करवा दी। हैराई की बात तो ये है कि 6 जून को मौसेरे बहनोई का भी शव बरामद किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई।

क्या है पूरा मामला

इस हत्याकांड का खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने किया है। उन्होंने बताया कि जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकडाही गांव के अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी। शादी कर 30 मई को अशोक कुमार अपनी दुल्हन के साथ घर पहुंचा। उसके बाद शादी की रस्म (चौठारी) थी उसी दिन 31 मई की देर शाम अशोक कुमार लापता हो गया। 

एसएसपी ने बताया कि मृतक अशोक कुमार के भाई धर्मेंद्र कुमार ने गुरूआ थाना पुलिस को बताया कि किसी दोस्त के फोन आने पर वह 31 मई की देर शाम बाहर निकला जो फिर वापस लौटकर नहीं आया। अगले दिन 1 जून को अशोक का शव मिला, जिस पर किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था। 

जांच में बड़े खुलासे हुए 

एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व में टेक्निकल सेल और पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू हुई। जांच में खुलासा हुआ कि दुल्हन रेवती कुमारी का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था। शादी के बाद के रस्म के दिन ही दुल्हन ने अपने पति की हत्या की साजिश की पूरी कहानी रच डाली थी।

पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या को करवाया था। पति अशोक कुमार यह जान चुका था कि उसकी पत्नी का उसके मौसेरे बहनोई से अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग चल रहा है। अशोक कुमार का शव 1 जून को बरामद किया गया था। 

मौसेरे बहनोई का भी शव मिला

हैरानी की बात ये है कि 6 जून को महिला के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है। इस शव पर किसी प्रकार का कोई जख्म का निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाई है, पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: नाबालिग लड़की पर धर्मांतरण का प्रेशर बना रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस ने दबोचा तो सामने आई ये बात

यूपी: झांसी में सास, बहू और बेटी मिलकर करती थीं चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात देखकर रह जाएंगे दंग

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत