1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 24, 2026 11:51 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 11:51 am IST

अभी मिडिल ईस्ट में जो हालात बने हुए हैं, वो आप भी जानते ही होंगे। इसी बीच दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल की बैठक की जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें। आइए आपको विस्तार से इस बैठक के बारे में बताते हैं।

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक- India TV Hindi
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक Image Source : REPORTER INPUT

पिछले महीने यानी फरवरी की 28 तारीख को इजरायल और अमेरिका की तरफ से संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया गया और उसके बाद ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच में जो युद्ध छिड़ा, वो अब तक शांत नहीं हुआ। इसी युद्ध के टेंशन को देखते हुए दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अहम और उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहें। आइए आपको इस बैठक के बारे में बताते हैं।

सुरक्षा परिस्थितियों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई, उसमें मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई है और इसके साथ ही भारत की सैन्य तैयारियों का भी व्यापक आकलन किया गया। आपको बता दें कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध की वजह से बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को परखना और किसी भी संभावित चुनौती के लिए रणनीति तय करना था।

किन-किन अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा?

आपको बता दें कि इस हाई लेवल बैठक में सीमा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, एयर डिफेंस और ऑपरेशनल रेडीनेस जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता रखता है। बता दें कि बैठक में सेनाओं को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर सुरक्षा हालात तेजी से बदल रहे हैं और भारत हर स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Budget Live: सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रही हैं दिल्ली का बजट, कई बड़े ऐलान; जानें बजट में क्या-क्या है?

'धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा SC का दर्जा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत