1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या ईडी की जांच से बचना चाहते हैं केजरीवाल? आखिर क्यों जा रहे विपश्यना शिविर, पहले भी कर चुके हैं ऐसा

क्या ईडी की जांच से बचना चाहते हैं केजरीवाल? आखिर क्यों जा रहे विपश्यना शिविर, पहले भी कर चुके हैं ऐसा

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 18, 2023 07:55 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 07:55 pm IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी ने उन्हें समन जारी कर 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें कि इससे पहले 2 नवंबर को ईडी ने केजरीवाल को समन जारी किया था, जहां पूछताछ के लिए केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे।

Arvind Kejriwal want to avoid ED investigation Why are he going to Vipassana camp- India TV Hindi
क्या ईडी की जांच से बचना चाहते हैं केजरीवाल? Image Source : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरवंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। बता दें कि ईडी ने शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है। सीएम केजरीवाल को ईडी ने पेश होने के लिए 21 दिसंबर की तारीख दी है। ईडी ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पूर्व 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि उस दौरान केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे और चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए थे। 

विपश्यना शिविर जाने वाले हैं केजरीवाल

ऐसे में एक बार फिर से केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच दो दिनों पहले यह जानकारी सामने आई थी कि अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपश्यना जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक केजरीवाल विपश्यना में ही रहेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर को एक केजरीवाल से पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल विपश्यना शिविर में जाने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि पिछली बार भी ईडी के समन पर केजरीवाल पेश नहीं हुए थे और चुनाव प्रचार का हवाला दिया था। 

क्या ईडी के दफ्तर जाएंगे केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली की शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के तीन नेता जेल जा चुके हैं। उस दौरान भी देखने को मिला था कि तीनों नेताओं को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अब भी गिरफ्तार हैं। बीते दिनों उन्होंने कोर्ट से बेल की मांगी थी। मनीष सिसोदिया की बेल याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब देखना यह है कि क्या 21 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ईडी के दफ्तर जाएंगे या वो पिछली बार की ही तरह पूछताछ से नदारद रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत