1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक अहमद और उसके परिवार पर 161 मुकदमे दर्ज, 19 साल का बेटा असद सबसे बड़ा इनामी बदमाश, 5 लाख का है इनाम

अतीक अहमद और उसके परिवार पर 161 मुकदमे दर्ज, 19 साल का बेटा असद सबसे बड़ा इनामी बदमाश, 5 लाख का है इनाम

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 13, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 06:20 am IST

अतीक अहमद का कुनबा अब यूपी का सबसे बड़ा माफिया परिवार बन गया है। उमेश पाल की हत्या में असद पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन अब वो अतीक परिवार का सबसे बड़ा इनामी बदमाश है।

Atique Ahmed- India TV Hindi
अतीक अहमद और उसका बेटा असद Image Source : FILE

लखनऊ: माफिया अतीक अहमद का 19 साल का बेटा असद पांच लाख का इनामी हो गया है। उमेश पाल की हत्या में असद पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन अब वो अतीक परिवार का सबसे बड़ा इनामी बदमाश है। माफिया अतीक अहमद ने  1980 के दशक में अपराध की दुनिया मे कदम रखा था लेकिन अतीक पर मायावती के शासनकाल में बीस हजार का ही इनाम हुआ था।

अतीक पर 100 मुकदमे दर्ज

अतीक अहमद का कुनबा अब यूपी का सबसे बड़ा माफिया परिवार बन गया है। अतीक और उसके परिवार पर 161  मुकदमें दर्ज हैं। साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर सौ मुकदमें दर्ज हैं। उमेश पाल की हत्या में अतीक की पत्नी और असद की मां शाइस्ता परवीन फरार हैं। शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम है। शाइस्ता के खिलाफ तीन मुकदमे हैं।

अतीक के बेटे अली अहमद पर भी 50 हजार का इनाम था लेकिन अली ने जुलाई 2022 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अभी अली नैनी जेल में है। अली पर 4 मुकदमें हैं। अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद भी लखनऊ जेल में है। उमर पर एक मुकदमा दर्ज है।

इससे पहले यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के भाई अशरफ पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। अशरफ बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य आरोपी था। जमानत पर जेल के बाहर था और यूपी में योगी सरकार बनने के बाद फरार हो गया था। अशरफ बरेली जेल में बंद है और उस पर 52 मुकदमें दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- 

बागेश्वर धाम सरकार ने छिंदवाड़ा के डॉ प्रकाश टाटा के चैलेंज पर कही बड़ी बात, मिला था एक करोड़ रुपए का ऑफर

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद के बेटे पर अब 5 लाख रुपए का इनाम, बाकी आरोपियों के ऊपर भी बढ़ी इनाम राशि

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत