1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'चंदामामा की गोद में खेल रहा प्रज्ञान रोवर', ISRO ने जारी किया एक और नया VIDEO

'चंदामामा की गोद में खेल रहा प्रज्ञान रोवर', ISRO ने जारी किया एक और नया VIDEO

 Published : Aug 31, 2023 05:46 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 05:46 pm IST

भारत अब तक चांद पर तीन मिशन भेज चुका है। साल 2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिससे चांद पर पानी के बारे में पता चला था। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करते ही भारत ने रिकॉर्ड बना दिया।

Chandrayaan-3, Chandrayaan, ISRO, Pragyan Rover, Vikram Lander, ISOR- India TV Hindi
चंद्रयान-3, चंद्रयान, इसरो Image Source : ISRO

नई दिल्ली: चंद्रयान को चंद्रमा पर गए आठ दिन हो चुके हैं। चांद की सतह पर उतरने के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अपना काम बखूबी तरह से कर रहे हैं। अब भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चल रहा है और अच्छे से रोटेशन भी कर रहा है। रोटेशन की ये फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है।

ISRO ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ISRO ने लिखा, "प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम प्रज्ञान को ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। आपको ऐसा नहीं लगता?" इस बीच इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान ने चांद पर दूसरी बार सल्फर की पुष्टि की है। इससे पहले रोवर 28 अगस्त को भी चांद की सतह पर सल्फर होने की पुष्टि कर चुका था। 

चांद की सतह पर सल्फर होने की फिर हुई पुष्टि 

इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि रोवर प्रज्ञान ने चांद पर सल्फर होने की पुष्टि कर बार फिर से की है। रोवर प्रज्ञान ने 31 अगस्त को अल्फा प्रैक्टिस एक्सरे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) से चांद की सतह पर सल्फर का होना कन्फर्म किया है। इसरो ने ये भी कहा कि अब इस बात खोज कर रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया? स्पेस एजेंसी के अनुसार, चांद पर सल्फर आंतरिक (intrinsic), ज्वालामुखीय घटना (volcanic) से या फिर किसी उल्कापिंड से आ सकता है। अब इसी बात की जांच की जा रही है कि यहां यह कैसे आया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत