1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में ईडी को मिला नोटों का पहाड़, नौकर के यहां ईडी की छापेमारी, मंत्री आलमगीर से जुड़ा है मामला

झारखंड में ईडी को मिला नोटों का पहाड़, नौकर के यहां ईडी की छापेमारी, मंत्री आलमगीर से जुड़ा है मामला

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Avinash Rai
 Published : May 06, 2024 08:59 am IST,  Updated : May 06, 2024 09:39 am IST

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी रेड की है। इस छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में नकदी बरामद हुआ है। बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के् दौरान भारी संख्या में कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पैसों की गिनती की जा रही है।

ED raids in Jharkhand ED raids servant house case related to Minister Alamgir- India TV Hindi
झारखंड में ईडी की बड़ी रेड Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ जहां 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड्स की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है। बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलम गिर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी संख्या में कैश बरामद हुआ है। जब्त नकदी की गिनती जारी है। 

Related Stories

नोटों को गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन

बता दें कि ईडी की छापेमारी में मिले नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमगीर से बताया जा रहा है। नोटों गिने के लिए मशीनों को मंगवाया गया है। बता दें कि झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े व्यक्ति के घर से ईडी ने भारी नकदी को बरामद किया है। अनुमान है कि जब्त नकदी करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और मशीनों को भी मंगवाया गया है। बता दें कि दो साल पहले आज ही के दिन झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल के यहां छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में 17 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। ईडी की टीम फिलहाल रांची में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। 

वीरेंद्र के राम मामले में हुई छापेमारी

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े मामले में छापेमारी की है। बता दें कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल उनपर कुछ योजनाओं में उनके क्रियान्वयन में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग तथा अनियमितता का आरोप था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम वीरेंद्र के राम तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। बता दें कि ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में मिले कैश के बाद कई लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत