1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भक्ति में लीन हुआ हाथी, मां दुर्गा के मंदिर के सामने झुकाया सिर; देख लोग रह गए हैरान

VIDEO: भक्ति में लीन हुआ हाथी, मां दुर्गा के मंदिर के सामने झुकाया सिर; देख लोग रह गए हैरान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 24, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 02:57 pm IST

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से दिल को छू लेने वाला एक दृश्य सामने आया है। इस अनोखे पल को देखकर गांव के लोग हैरान रह गए और इसे दैवीय संकेत मान रहे हैं।

मंदिर के सामने हाथी- India TV Hindi
मंदिर के सामने हाथी Image Source : REPORTER

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक दुर्लभ और दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। यहां एक जंगली हाथी ने मां दुर्गा के मंदिर के सामने आकर रुक गया और अपनी सूंड उठाकर ऐसा लगा मानो वह देवी को प्रणाम कर रहा हो  इस अनोखे पल को देखकर गांव के लोग हैरान रह गए और इसे दैवीय संकेत मान रहे हैं।

मंदिर के सामने आकर कुछ पल रुका

यह अनोखा दृश्य ढेंकानाल जिले के भुवन क्षेत्र के बाऊंशकण गांव के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने देखा गया। एक जंगली हाथी मंदिर के सामने आकर कुछ पल रुका। उसने अपनी सूंड को उठा दिया और ऐसा लगा कि वो माथा टेक रहा हो। यह दृश्य देख कर वहां मौजूद गांव के लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। कई लोगों ने अपने मोबाइल से इस पल को रिकॉर्ड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, यह हाथी कुछ दिन पहले जाजपुर जिले से भटक कर भुवन इलाके में आ गया था। यह अकेला घूम रहा था और वन विभाग की टीम इसे जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान ये दृश्य देखने को मिला।

दृश्य को ईश्वरीय संकेत मान रहे लोग

वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथी को रिहायशी इलाके से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि हाथी और इंसान दोनों सुरक्षित रहें। गांव के लोगों ने इस दृश्य को ‘ईश्वरीय संकेत’ माना है। किसी को डर नहीं लगा, क्योंकि हाथी शांत और श्रद्धालु व्यवहार कर रहा था।

दरअसल, ओडिशा में अक्सर हाथियों का इंसानी इलाकों में आना देखने को मिलता है, लेकिन ऐसा दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलता है, जहां एक जंगली जानवर मंदिर के सामने आकर खुद को नम्रता से पेश करता है। यह नजारा भक्ति और प्रकृति के मेल का एक जीता-जागता उदाहरण बन गया है। ग्रामीणों द्वारा ली गई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

तलाक के बाद कोच मैथ्यू से हुई पहचान, शादी का वादा कर लिव-इन में रहने लगे; गर्भवती हुई तो...

जम्मू-कश्मीर में 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत