1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिता ने मस्जिद की दीवार पर नाबालिग बेटे से लिखवाए जय श्री राम के नारे, गिरफ्तार

पिता ने मस्जिद की दीवार पर नाबालिग बेटे से लिखवाए जय श्री राम के नारे, गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 09, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:20 pm IST

बागलकोट पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने 12 साल के बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर जय श्री राम के नारे लिखवाए थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

कर्नाटक के बागलकोट जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने 12 साल के बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर जय श्री राम के नारे लिखवाए थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान यमुनोरी भजंत्री के रूप में हुई है। शुक्रवार की रात भजंत्री अपने बेटे और अपनी बहन के बच्चों समेत कुल छह बच्चों को ऑटो में लेकर घूमने निकला था। इसी दौरान, उसने शहर की एक मस्जिद के पास रुककर अपने 12 साल के बेटे को दीवार पर 'जय श्री राम' लिखने के लिए कहा।

CCTV से खुला राज

यह घटना पास के CCTV में कैद हो गई। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर जाकर CCTV फुटेज खंगाली। उन्होंने यमुनोरी भजंत्री को गिरफ्तार कर लिया। उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है।

कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच समेत कानूनी प्रक्रिया जारी है। सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस सिद्धार्थ गोयल ने लोगों से अपील की है कि वे मासूम बच्चों का इस्तेमाल जुर्म में न करें। उन्होंने ऐसे काम करने वाले बड़ों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने शांति बनाए रखने और संयम दिखाने के लिए मस्जिद समुदाय के सदस्यों की भी तारीफ की है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल कानूनी प्रक्रिया जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें-

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं से की हाथापाई, खींचकर परिसर से किया बाहर; VIDEO आया सामने

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच 3 राज्यों की पुलिस की दिखी मजेदार जुगलबंदी, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत