1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मामला, रमजान के लिए वजू खाना क्षेत्र को डी-सील करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मामला, रमजान के लिए वजू खाना क्षेत्र को डी-सील करने की मांग

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 06, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 02:47 pm IST

याचिका में कहा गया है- 'नमाजी के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक अस्थायी उपाय हो।' याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत सहमत हो गई है।'

सुप्रीम कोर्ट - India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : फाइल फोटो

दिल्ली: ज्ञानवापी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अंजुमन इंतेजामिया कमिशन ने एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में रमजान के लिए वजू खाना क्षेत्र को डी-सील करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है- 'नमाजी के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक अस्थायी उपाय हो।' याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत सहमत हो गई है। 

14 अप्रैल को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह 14 अप्रैल को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मामले की सुनवाई करेगा और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद परिसर के अंदर वजु की प्रथा की अनुमति देने के उनके अनुरोध के संबंध में एक आवेदन दायर करने की अनुमति देगा।

सर्वे में प्राचीन शिवलिंग मिलने का दावा

बता दें, पिछले साल मई के महीने में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। तब दावा किया गया था कि मस्जिद से एक प्राचीन शिवलिंग पाया गाया है। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना था कि ये कोई शिवलिंग नहीं है, बल्कि फव्वारा है। हिंदू पक्ष ने दावा किया कि नंदी की मूर्ति के ठीक सामने मिले शिवलिंग का व्यास 12 फीट 8 इंच है। इसकी गहराई भी काफी है। 12.8 फीट का शिवलिंग वजू स्थल से मिला है। मामला सामने आने के बाद इस जगह को सील करा दिया गया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत