1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड और शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड और शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 Published : Nov 28, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 03:58 pm IST

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।

कड़ाके की ठंड- India TV Hindi
कड़ाके की ठंड Image Source : PTI

Cold Wave: मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए अगले 4-5 दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों सहित दिल्ली-NCR में इसका असर नजर आएगा। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में पारा और गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।

Related Stories

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी राज्यों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि दक्षिण भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां रविवार को 18 जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया और यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी। 

दिल्ली-NCR में ठंड अभी से रिकॉर्ड बनाने लगी है। रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे सर्दीला रहा। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही अगले दो दिन सबुह में आसमान में धुंध बढ़ सकती है।

वहीं, पहाड़ी राज्य कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा और इसी के साथ यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत