1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Winter: दिल्ली में शुरू होने वाली है भीषण ठंड, 6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा!

Delhi Winter: दिल्ली में शुरू होने वाली है भीषण ठंड, 6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा!

 Published : Nov 30, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 05:02 pm IST

IMD ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड अपने असली रूप में आ जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा।

दिल्ली में ठंड- India TV Hindi
दिल्ली में ठंड Image Source : PTI

Delhi Winter: दिल्ली-NCR में ठंड में लगातार इजाफा जारी है और यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। IMD के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ती जा रही है जिसके कारण अगले 6-7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। यानी आने वाले दिनों में राजधानी समेत NCR में ठंड बढ़ने वाली है।

Related Stories

दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड आ जाएगी अपने असली रूप में

IMD ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड अपने असली रूप में आ जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रह सकता है।

लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ठंड के साथ हवा भी बनती जा रही दमघोंटू
वहीं, दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे हवा भी दमघोंटू बनती जा रही है। बुधवार को राजधानी स्मॉग की चादर में ढकी हुई थी। NCR की हवा बेहद खराब श्रेणी की थी। पिछले कई दिनों से राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। राजधानी में औसत एक्यूआई 332 तक पहुंच गया है, जो बहुत ही खराब श्रेणी में है। बता दें कि 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत