Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकवादी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकवादी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी ढेर हो गया।

Reported By : Manzoor Mir Edited By : Swayam Prakash Published : Nov 11, 2022 09:25 am IST, Updated : Nov 11, 2022 10:34 am IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को शोपियां में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। जवानों के पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी भी मारा गया है। दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

कुलगाम-शोपियां में एक्टिव था आतंकी कामरान 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरेन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के पास एक और आतंकी के छिपे होने का इनपुट है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी एक्टिव था। तलाशी अभियान अभी जारी है।’’ 

पुलवामा-अनंतनाग में 4 आतंकवादी ढेर, 3 गिरफ्तार
बता दें कि पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने जानकारी दी थी कि पुलवामा के खांडीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जहां तीन आतंकवादी मारे गए, वहीं अनंतनाग के सेमथान में एक आतंकी को ढेर किया गया था। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के तीन कथित “हाइब्रिड” आतंकवादियों को श्रीनगर और बडगाम जिलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement