1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब पीकर आए हो क्या? बस इतना ही पूछना एक डॉक्टर को पड़ गया भारी... देखें VIDEO

शराब पीकर आए हो क्या? बस इतना ही पूछना एक डॉक्टर को पड़ गया भारी... देखें VIDEO

 Reported By: Rajiv Singh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 09, 2023 11:09 am IST,  Updated : Mar 09, 2023 11:09 am IST

डॉक्टर नितिन के गुरुकृपा क्लिनिक में दो युवक मरहम पट्टी कराए आए थे। डॉक्टर को लगा कि वह नशे में हैं। जैसे ही डॉक्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। फिर क्या था इन लोगों ने ना आव देखा ना ताव, डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी।

doctor beaten- India TV Hindi
डॉक्टर से मारपीट Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में इलाज कराने आए युवकों से ''शराब पीकर आए हो क्या'' इतना पूछना ही डॉक्टर को भारी पड़ गया। इतनी मामूली बात पर दोनों युवकों ने डॉक्टर को पीट डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना कल्याण अंबिवली के अटवी गांव की है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। जिस युवक की पिटाई हुई है उसका नाम डॉक्टर नितिन प्रजापती है।

डॉक्टर नितिन के गुरुकृपा क्लिनिक में दो युवक मरहम पट्टी कराए आए थे। डॉक्टर को लगा कि वह नशे में हैं। जैसे ही डॉक्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। फिर क्या था इन लोगों ने ना आव देखा ना ताव, डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। क्लिनिक के आस-पड़ोस के लोग बीच बचाव करने आए तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

महिला डॉक्टर के साथ मारपीट

इससे पहले मुंबई के कुरार इलाके में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संदर्भ में डॉक्टर शुशांत कदम के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी डॉक्टर ने महिला के साथ उसकी क्लीनिक के बाहर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला डॉक्टर ने कहा, 24 दिसंबर 2022 को बीएमसी के अस्पताल में काम काज के सिलसिले में पहुंची और मैंने देखा की सुशांत कदम हेल्थ डॉक्टर ना होते हुए भी लोगों को वैक्सीन लगा रहा है। मैंने उससे पूछा कि आप हेल्थ डॉक्टर नहीं हो तो उन्हें टीका क्यों लगा रहे हो, ये पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें-

उसके बाद मैंने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी से की जो वहां बैठे थे। इसी का गुस्सा उसने निकाला। मेरे साथ लोगों के सामने मारपीट की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत