1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के लिए राहुल गांधी का उमड़ा प्यार, बताया क्या है उनका लक्ष्य?

पंजाब के लिए राहुल गांधी का उमड़ा प्यार, बताया क्या है उनका लक्ष्य?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 16, 2023 12:50 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 12:55 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राहुल ने पंजाब के लोग और उनकी मेहनत की तारीफ की है।

राहुल गांधी- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय पंजाब में है। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे हैं। वह लोगों से मिलकर उनसे बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुन रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता ने पंजाब को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राहुल ने पंजाब के लोग और उनकी मेहनत की तारीफ की है।  

 
राहुल गांधी ने लिखा, "पांच नदियों से समृद्ध पंजाब अपनी उपजाऊ भूमि के लिए जाना जाता है, लेकिन प्रकृति के उपहारों को भी पोषित किया जाना चाहिए और उनके लिए लाभ के लिए काम किया जाना चाहिए। यह पंजाब के लोगों की तपस्या है जिसने इस महान अवसर की भूमि को एक समृद्धि की भूमि के रूप में बदला दिया है।"

'भारत के लिए सच्चे प्यार की कहानी है'

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, "इस भूमि ने पंजाब के लोगों को निडर, उदार, स्नेही और दयालु बनाया है। जब मैं यहां से गुजर रहा हूं, तो एक अलग एहसास होता है। हर किसी के दिल की एक आम कहानी है। देश के हितों की रक्षा के लिए अथक प्रयासों की कहानी और भारत के लिए सच्चे प्यार की कहानी है।" 

राहुल गांधी ने कहा,जब हर एक भारतीय की तपस्या का सम्मान और सही अवसरों के साथ समर्थन किया जाता है, तभी भारत असल में पूर्ण समृद्धि की भूमि में बदल सकता है। यही मेरा लक्ष्य है। उनका कहना है कि जब तक वह इसे पूरा नहीं कर लेते हैं, तब तक आराम नहीं करेंगे और देश के लोगों की आंखों में दृढ़ संकल्प बताता है कि वह भी आराम नहीं कर पाएंगे। 

30 जनवरी तक श्रीनगर में समाप्त होगी यात्रा 

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 07 सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' 30 जनवरी तक श्रीनगर में पहुंचने पर समाप्त होगी, जहां गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत