1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: अस्पताल में महिला की हुई डिलीवरी, 5 बच्चे एक साथ जन्मे, रिम्स ने ट्वीट की तस्वीर

झारखंड: अस्पताल में महिला की हुई डिलीवरी, 5 बच्चे एक साथ जन्मे, रिम्स ने ट्वीट की तस्वीर

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 23, 2023 08:23 am IST,  Updated : May 23, 2023 08:23 am IST

झारखंड में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके बच्चों की तस्वीर साझा की है।

रिम्स में महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म- India TV Hindi
रिम्स में महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म Image Source : TWITTER

झारखंड में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके बच्चों की तस्वीर साझा की है। साथ ही अस्पताल ने लिखा कि बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है।

मां और 5 बच्चे दोनों स्वस्थ 

रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा, "रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।" सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। इन बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम है। रिम्स ने जानकारी दी कि इन बच्चों की मां इटखोरी, चतरा की रहने वाली है। फिलहाल, मां और बच्चों दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

26-27 हफ्ते में ही हुआ पांचों बच्चों का जन्म
रांची रिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनको लगातार मेडिकल निगरानी की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है। वहीं इससे एक महीने पहले ही रिम्स में एक और महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। उस महिला के सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि 5 बच्चों की ये मां भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर जल्द ही पांचों नवजातों के साथ घर भेज दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें-

आज से बैंकों में जमा होंगे 2 हज़ार के नोट, क्या RBI ने कोई नया नियम किया लागू, जानें

"पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से भी खराब", शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत