1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tripura Bypoll Result: उपचुनाव के नतीजों के बाद Agartala में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Tripura Bypoll Result: उपचुनाव के नतीजों के बाद Agartala में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

 Published : Jun 26, 2022 05:07 pm IST,  Updated : Jun 26, 2022 05:07 pm IST

Tripura Bypoll Result: त्रिपुरा के अगरतला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। त्रिपुरा में हुए उपचुनावों के आज ही नतीजे आए हैं। बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट से चुनाव जीत गए हैं।

A clash occurred between BJP and Congress workers in Agartala, Tripura- India TV Hindi
A clash occurred between BJP and Congress workers in Agartala, Tripura Image Source : ANI

Highlights

  • अगरतला में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े
  • त्रिपुरा में हुए उपचुनावों के आज ही आए हैं नतीजे
  • अगरतला सीट से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीते

Tripura Bypoll Result: त्रिपुरा के अगरतला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। त्रिपुरा में हुए उपचुनावों के आज ही नतीजे आए हैं। बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट से चुनाव जीत गए हैं। अगरतला में रविवार को उपचुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

"उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से बीजेपी कुंठित"

त्रिपुरा के अगरतला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया, "उपचुनाव में हमारे अच्छे प्रदर्शन और सुदीप रॉय बर्मन की ऐतिहासिक जीत से कुंठित होकर भाजपा अब गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आयी है। यह रक्तरंजित राजनीति ही भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा है।" इस ट्वीट को राहुल गांधी ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भाजपा के गुंडों द्वारा हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस की अगरतला उपचुनाव में जीत हुई। जनता हमारे साथ है। शर्मनाक है कि पुलिस हमले को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के इन गुंडों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने दी ये दलील

त्रिपुरा के एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार ने इस झड़प को लेकर कहा कि कांग्रेस का कार्यालय थाने के पास होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हम पर हमला कर दिया। यह पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। त्रिपुरा में हमारे लोगों पर इस तरह के हमले कई बार हुए हैं। आम लोग इसे जरूर देखें। 

वहीं इस मामले पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने कहा कि अचानक कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, ईंटें फेंकी, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया। हम कायर नहीं हैं और इस तरह की क्रूरताओं का सामना करना जानते हैं।

त्रिपुरा उपचुनाव के क्या रहे नतीजे

बता दे कि त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत बीजेपी के तीन उम्मीदवारों चुनाव जीता है। वहीं कांग्रेस को एक मात्र अगरतला सीट पर जीत मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत