1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओवैसी की अपील-कोरोना से ठीक हो चुके मुसलमान करें ब्लड डोनेट, साधा पीएम मोदी पर निशाना

ओवैसी की अपील-कोरोना से ठीक हो चुके मुसलमान करें ब्लड डोनेट, साधा पीएम मोदी पर निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2020 11:10 am IST,  Updated : Apr 24, 2020 11:10 am IST

कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार के धुर विरोधी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Asaduddin Owaisi slams PM Modi- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi slams PM Modi

नई दिल्ली: कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार के धुर विरोधी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रमजान की शुरुआत पर लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया।

Related Stories

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर पीएम मोदी और केंद्र ने मजदूरों को राहत पैकेज दे दिया है तो वह सड़कों पर क्यों हैं? ओवैसी ने 12 साल की आदिवासी बच्ची की मौत का मामला भी उठाया। बच्ची की लाश उसके घर से कुछ किलोमीटर दूर मिली थी। साथ ही गुरुग्राम में मजदूर की आत्महत्या पर भी सवाल पूछा।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम भाइयों से अपील की कि कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की जान बचाने के लिए मुस्लिम आगे आएं और रेड क्रास सोसायटी में जाकर प्लाज्मा या ब्लड को डोनेट करें। खासतौर पर वह लोग आगे आएं, जो ठीक हो गए हैं। वह लोग रेड क्रॉस में जाकर रक्तदान करें, जिससे कई लोगों की जान बच सके।

इससे पहले मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि बीजेपी के प्रचारकों को मालूम होना चाहिए कि वो व्हॉट्सऐप फॉरवर्ड के जरिए कोरोना वायरस को नहीं हरा सकते। मुस्लिमों को बलि का बकरा बनाना कोरोना वायरस की दवा नहीं है, ना ही ये पर्याप्त टेस्टिंग का विकल्प हो सकता है। झूठी खबरें फैला कर मुसलमानों पर हमले किए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत