1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी को झटका, CAA के समर्थन में उतरे बंगाली कलाकार, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

ममता बनर्जी को झटका, CAA के समर्थन में उतरे बंगाली कलाकार, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2020 11:12 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 11:12 am IST

नागरिकता कानून के समर्थन में बंगाल के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ये चिट्ठी फिल्म कलाकार, प्रोफेसर, फिल्म मेकर ने लिखी है।

ममता बनर्जी को झटका, CAA के समर्थन में उतरे बंगाली कलाकार, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी - India TV Hindi
ममता बनर्जी को झटका, CAA के समर्थन में उतरे बंगाली कलाकार, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी 

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के समर्थन में बंगाल के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ये चिट्ठी फिल्म कलाकार, प्रोफेसर, फिल्म मेकर ने लिखी है। चिट्ठी लिखने वालों में अंजना बासू, सौरभ चक्रवर्ती, रणदीप सरकार, राज भौमिक जैसी हस्तियां हैं। चिट्ठी में लिखा गया है कि हम पश्चिम बंगाल के लोग नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए आपका आभार जताते हैं।

Related Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में यह कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने के लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं। विभाजन के वक्त से ही बंगाली समुदाय पीड़ा से गुजर रहा था। दशकों से चली आ रही पीड़ा को खत्म करने के लिए आपका आभार।

इस चिट्ठी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ममता बनर्जी नागरिकता कानून और एनआरसी का मुखर विरोध करती रही हैं। मंगलवार को भी उन्होंने कहा था कि वह पहरेदार हैं और अगर कोई लोगों के अधिकार छीनने आएगा, तो उसे इसके लिए उनकी लाश से गुजरना होगा। 

संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ प्रदर्शन को जब तक जरूरी हो तब तक जारी रखने की बात कहते हुए बनर्जी ने कहा कि वह राज्य के लोगों की रक्षा के लिए सबकुछ करेंगी। 

उन्होंने सुंदरबन के जंगलों के पश्चिमी किनारे पर एक जन सभा में कहा, ‘‘हम किसी की दया पर नहीं जीते। मैं किसी को हमारे अधिकार को छीनने नहीं दूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपकी पहरेदार हूं, अगर कोई आपके अधिकार छीनने आएगा, तो उसे मेरी लाश से गुजरना होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत