1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी ने साधा BJP पर निशाना, पूछा- सरकारी कर्मचारियों को पीटने वाले नेताओं के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई होगी

प्रियंका गांधी ने साधा BJP पर निशाना, पूछा- सरकारी कर्मचारियों को पीटने वाले नेताओं के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई होगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 11:43 pm IST

उन्होंने सवाल किया कि क्या इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि कोई (भाजपा का नेता) किसी सरकारी कर्मचारी को क्रिकेट के बल्ले से पीटता है, तो कोई दूसरा टोल शुल्क मांगने पर फायरिंग कर लाठी-डंडे चलाता है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सत्ता के नशे में चूर हैं क्योंकि वे लोग अपनी ड्यूटी करने पर सरकारी कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि कोई (भाजपा का नेता) किसी सरकारी कर्मचारी को क्रिकेट के बल्ले से पीटता है, तो कोई दूसरा टोल शुल्क मांगने पर फायरिंग कर लाठी-डंडे चलाता है।

 
भाजपा सांसद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा शनिवार को यहां एक टोल चौकी पर हवा में गोलियां चलाने और कर्मचारियों की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद कांग्रेस महासचिव की यह प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव जीतकर भाजपा के नेताओं को जनता की सेवा करनी थी, मगर वे कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई सत्ता की हनक में बल्ले से पीटता है, तो कोई टोल शुल्क माँगने पर फायरिंग कर लाठी-डंडे चलाता है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या इन लोगों पर सख़्त कार्रवाई की सम्भावना है ?’’ कांग्रेस महासचिव ने 26 जून की एक घटना का भी जिक्र करते हुए यह कहा। इस घटना के तहत भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश को नगर निगम के एक अधिकारी की बल्ले से कथित तौर पर पिटाई करने को लेकर इंदौर में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत