नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। गौरतलब है कि जनार्दन का कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं में शुमार होता था, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी हाईकमान से उनके रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं।
Related Stories
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद उनका महत्व पार्टी में काफी घट गया था। इसे लेकर पार्टी में उनकी खुलकर आलोचना भी हुई थी। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था।
पिछले साल बीजेपी सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था, तब जनार्दन द्विवेदी ने मोदी सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे राजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया जी हमेशा से इसके खिलाफ थे।