अगरतला: त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक रतन लाल नाथ और सत्तारुढ़ माकपा के कुछ सदस्य अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज यहां भाजपा में शामिल हो गए।
Related Stories
नाथ के अलावा त्रिपुरा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अगरतला नगर परिषद की पार्षद हिमानी देववर्मा भी आज भाजपा से जुड़ गयीं।
भाजपा महासचिव राम माधव ने नाथ को भगवा ध्वज प्रदान कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। अन्य नए सदस्यों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विप्लव कुमार देव ने स्वागत किया।
नाथ के शामिल होने से त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।