1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खुशबू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुईं शामिल, कहा-देश को मोदी की जरूरत

खुशबू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुईं शामिल, कहा-देश को मोदी की जरूरत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 10:54 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 10:54 pm IST

तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय महासचिव सी.टी, रवि और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगुन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Congress spokesperson Kushboo Sundar quits party, joins BJP- India TV Hindi
Congress spokesperson Kushboo Sundar quits party, joins BJP Image Source : FILE

नई दिल्ली: तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय महासचिव सी.टी, रवि और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगुन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खुशबू सुंदर ने सोमवार को ही कांग्रेस के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खुशबू सुंदर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने डीएमके से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और कांग्रेस में भी रहीं। अब वह भाजपा में शामिल हो रहीं हैं।

Related Stories

भाजपा में हुईं शामिल होने के बाद खुशबू ने कहा कि उन्हें अहसास हो गया है कि यदि देश को सही दिशा और उसके वैभव की ओर ले जाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत है। द्रमुक से कांग्रेस और फिर कांग्रेस से भाजपा में आने के साथ ही यह उनकी तीसरी राजनीतिक पारी होगी। तमिलनाडु में कम राजनीतिक प्रभाव रखने वाली भाजपा को आस है कि खुशबू के आने से राज्य में उसकी राजनीतिक ताकत बढेगी क्योंकि देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में वहां फिल्मी सितारों का ज्यादा असर है। 

खुशबू ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने देखा है कि लोगों ने मोदी पर बार बार अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, ‘‘वाकई, 125 करोड़ लोग एक व्यक्ति पर विश्वास करते हैं और वह हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं सोचती हूं कि वे बिल्कुल सही कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए जो जिम्मेदार उपयुक्त समझती है वह उसके निर्वहन के लिए तैयार है।

बता दें कि खुशबू सुंदर 2010 में द्रमुक पार्टी से जुड़ीं थीं। बाद में 2014 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खुशबू सुंदर का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत