1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बोधगया में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बोधगया में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 06:04 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बोधगया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Bodh Gaya seat hari manjhi kumar sarvjeet rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Bodh Gaya seat hari manjhi kumar sarvjeet rjd ljp BJP Congress Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बोधगया विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बोधगया विधानसभा सीट से हरी मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर से कुमार सर्वजीत पर दांव खेला है।

पिछली बार बोधगया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्यामदेव पासवान और आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बोधगया सीट पर आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत की जीत हुई थी। उन्हें 82656 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के श्यामदेव पासवान को करीब 30 हजार मतों से हराया था जिन्हें 52183 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र और चौथे नंबर पर सीपीआई की जानकी पासवान रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024