1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख रम्या ने PM मोदी पर की ऐसी टिप्पणी कि मच गया बवाल

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख रम्या ने PM मोदी पर की ऐसी टिप्पणी कि मच गया बवाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:44 pm IST

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेगलुरु में रविवार को एक रैली में किसानों की बात करते हुए कहा था, फलों और सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसान हमारी 'TOP' प्राथमिकता हैं...

divya spandana and pm modi- India TV Hindi
divya spandana and pm modi

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्य स्पंदना (रम्या) के ‘‘पीओटी’’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा कि किसी का भी व्यक्तिगत रूप से चरित्र हनन करना सही नहीं है।

रम्या के ट्वीट पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वह इससे भिज्ञ नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मोदी के बारे में व्यक्तिगत रूप से असम्मानजनक बात नहीं कहेंगे। सिद्धारमैया से जब रम्या के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको इस बारे में उनसे पूछना होगा। कृपया मुझसे न पूछें। मैं नहीं जानता कि उन्होंने यह कहा है या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी का भी व्यक्तिगत रूप से चरित्र हनन सही नहीं है, मैंने नहीं देखा कि उन्होंने ऐसा किया है या नहीं। मैं नहीं जानता।’’

बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेगलुरु में रविवार को एक रैली में किसानों की बात करते हुए कहा, 'फलों और सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसान हमारी 'TOP' प्राथमिकता हैं। यहां टी से मतलब टमेटो यानी टमाटर, ओ का मतलब ऑनियन यानी प्याज और पी का मतलब पटेटो यानी आलू।'

tweet
tweet

इस पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख और कर्नाटक की पार्टी नेता दिव्य स्पंदना (रम्या) ने पीएम पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या वह ‘POT’(नशे में) पर हैं। दिव्य ने ट्विटर पर लिखा कि ऐसा तब होता है जब इंसान POT(नशे में) होता है। उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत