1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. परिवार संयुक्त, केवल पार्टियां अलग-अलग: दुष्यंत चौटाला

परिवार संयुक्त, केवल पार्टियां अलग-अलग: दुष्यंत चौटाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2019 06:34 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 06:34 pm IST

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि चौटाला परिवार संयुक्त हैं, केवल पार्टियां अलग-अलग हैं।

Manohar Lal Khattar, JJP, Dushyant Chautala, Haryana- India TV Hindi
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and JJP leader Dushyant Chautala (File Photo) Image Source : PTI

नयी दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि चौटाला परिवार संयुक्त हैं, केवल पार्टियां अलग-अलग हैं। दुष्यंत का यह बयान उनके पिता अजय चौटाला और नाराज चल रहे चाचा अभय चौटाला के बीच फार्महाउस में हुई मुलाकात के एक दिन बाद आया है। अजय और अभय के बीच सोमवार को हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात के बाद चौटाला परिवार में कलह खत्म होने की उम्मीद जगी।

Related Stories

चौटाला परिवार में कलह के चलते पिछले साल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का विभाजन हो गया था। जजपा और इनेलो के साथ आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर दुष्यंत चौटाला ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि उन्होंने जो किया उसपर उन्हें पुनर्विचार करना चाहिये। दुष्यंत ने पत्रकारों से कहा, "परिवार संयुक्त हैं, केवल पार्टी अलग-अलग हैं और इसपर विचार करना उनपर निर्भर करता है जिन्होंने संबंध तोड़े।"

अभय चौटाला नीत इनेलो ने दुष्यंत चौटाला, अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला को निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद दुष्यंत ने दिसंबर 2018 में जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठन किया। जजपा ने हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 90 में से दस सीटें जीतीं वहीं इनेलो को एक सीट पर जीत हासिल हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत