1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, कहा-जिसकी दृष्टि वक्र होती है उसे वक्र ही दिखाई देता है

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, कहा-जिसकी दृष्टि वक्र होती है उसे वक्र ही दिखाई देता है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 12:35 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंवाद वर्चुअल रैली के जरिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसकी दृष्टि वक्र होती है उसे वक्र ही दिखाई देता है।

Home Minister Amit Shah attacks Rahul Gandhi- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah attacks Rahul Gandhi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंवाद वर्चुअल रैली के जरिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसकी दृष्टि वक्र होती है उसे वक्र ही दिखाई देता है।

Related Stories

उन्होने कहा, "31 करोड़ बैंक एकाउंट खुले और कई नेताओं की टिप्पणियां याद हैं। राहुल बाबा की टिप्पणी याद है। उन्होंने कहा था बैंक अकाउंट खोलकर करोगे क्या? अंदर रखोगे क्या? राहुल बाबा जिसकी दृष्टि वक्र होती है उसे वक्र ही दिखाई देता है, मैं आगे की बात नहीं करता।"

उन्होंने आगे कहा, "कोरोना के वक्त मोदी जी ने जो राहत भेजी है वह 51 करोड़ लोगों के बैंक खातों के अंदर कोरोड़ों रुपया सीधा डीबीटी के माध्यम से पहुंचाने का काम किया है। हर घर में जनधन खाता खोला, 50 करोड़ भारतीयों को मेडिकल इंश्योरेंस की सु्विधा दी। 3 साल से कम समय में 1 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने अपने ऑपरेशन इस योजना के माध्यम से कराए हैं और एक भी पैसे का खर्च उनका नहीं हुआ है।"

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "मगर बंगाल को इसका फायदा नहीं मिलता है, मोदी जी लोकप्रिय न हो जाए इसके डर से ममता दीदी बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को यहां की धरती पर उतारना नहीं चाहती। क्या बंगाल के गरीब का ये अधिकार नहीं है। चुनाव समाप्त हो जाने दीजिए, भाजपा के मुख्यमंत्री की शपथ के एक मिनट के बाद ही बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत