1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-जज का ट्रांसफर हैरान करने वाला नहीं शर्मिंदा करने वाला

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-जज का ट्रांसफर हैरान करने वाला नहीं शर्मिंदा करने वाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2020 10:16 am IST,  Updated : Feb 27, 2020 10:16 am IST

दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के जज मुरलीधर के ट्रांसफर पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-जज का ट्रांसफर हैरान करने वाला नहीं शर्मिंदा करने वाला- India TV Hindi
प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-जज का ट्रांसफर हैरान करने वाला नहीं शर्मिंदा करने वाला

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के जज मुरलीधर के ट्रांसफर पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि मौजूदा सरकार में आधी रात को जज का ट्रांसफर करना हैरान नहीं करता बल्कि निश्चित तौर पर शर्मनाक और दुखद है। उन्होंने लिखा है कि न्यायपालिका पर लाखों लोगों को भरोसा है लेकिन सरकार लोगों के भरोसे को तोड़ रही है। 

Related Stories

उधर, दिल्ली दंगों पर आज कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। मुलाकात से पहले कांग्रेस नेता दोपहर बारह बजे विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक एक मार्च भी निकालने वाले हैं। बता दें कि जस्टिस मुरलीधर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है।

केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस मुरलीधर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर जज पद संभालने का निर्देश दिया है। 

बता दें कि नागरिकता संशोधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा में घायलों को सुरक्षा और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मुरलीधर के घर आधी रात को सुनवाई हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत