1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता ने PM पर बोला हमला, कहा- ‘मन की बात है मोदी की बात’

ममता ने PM पर बोला हमला, कहा- ‘मन की बात है मोदी की बात’

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 05:39 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि रेडिया कार्यक्रम मन की बात सरकारी तंत्र का दुरूपयोग है क्योंकि यह अब मोदी की

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि रेडिया कार्यक्रम मन की बात सरकारी तंत्र का दुरूपयोग है क्योंकि यह अब मोदी की बात हो गया है। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बनर्जी ने एक बयान में कहा, मोदी जी आपने भारत की अर्थव्यवस्था और प्रगति को खत्म कर दिया। हम आप पर और आपकी बेमेल गलत प्रौद्योगिकी पर भरोसा नहीं करते जिसका आप प्रचार कर रहे हैं। हम प्रौद्योगिकी और प्रगति चाहते हैं लेकिन इस काम के कारण (नोटबंदी) समाज के किसी भी तबके को नहीं छोड़ा जाना चाहिए और ना ही किसी को परेशान किया जाना चाहिए।

Also read:

उन्होंने कहा कि मन की बात अब मोदी की बात बन गया है और प्रधानमंत्री मोदी सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रहे हैं। लाखों लोगों की समस्याओं और दर्द के समाधान के बजाय वह व्यक्तिगत बदला ले रहे हैं, अपना प्रचार और काम कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, हमारे देश की महिलाएं आपको करारा जवाब देंगी। वे भारत की माताएं हैं। आज के प्रधानमंत्री जी, वे सबकी माताएं हैं।

आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने असामाजिक तत्वों को गरीबों के बैंक खातों में अवैध रूपये जमा करके उनके जीवन के साथ नहीं खेलने की चेतावनी दी क्योंकि ऐसी चीजों से निपटने के लिए बेनामी लेनदेन को लेकर कड़ा कानून बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत