1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मिदनापुर: ममता समर्थकों की गुंडागर्दी, पीएम मोदी का भाषण सुनने की दी सजा

मिदनापुर: ममता समर्थकों की गुंडागर्दी, पीएम मोदी का भाषण सुनने की दी सजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2018 07:38 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 08:11 am IST

छात्रों को पीएम का भाषण सुनने की सजा देने का ये वीडियो 16 जुलाई का है। दोनों भाषण सुनकर लौट रहे थे तभी केशपुर में ये टीएमसी कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्रों को 50 बार उठक-बैठक करवाया।

मिदनापुर: ममता समर्थकों की गुंडागर्दी, पीएम मोदी का भाषण सुनने की दी सजा- India TV Hindi
मिदनापुर: ममता समर्थकों की गुंडागर्दी, पीएम मोदी का भाषण सुनने की दी सजा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल से टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने दो छात्रों को सिर्फ इसलिए टॉर्चर किया क्योंकि दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने चले गए थे। इन दोनों छात्रों से एक बार नहीं, कई बार कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की हैं।

सोमवार को प्रधानमंत्री मिदनापुर में थे और रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी रैली में ये दोनों छात्र भी प्रधानमंत्री को देखने, उन्हें सुनने गए थे लेकिन ये बात इलाके के तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को रास नहीं आई और उन्होंने दोनों का टॉर्चर करना शुरू कर दिया। टीएमसी के कार्यकर्ता दोनों छात्रों को तब तक परेशान करते रहे जब तक कि दोनों ने बीजेपी से तौबा कर पूरी जिंदगी टीएमसी के लिए काम करने की बात नहीं मान ली।

छात्रों को पीएम का भाषण सुनने की सजा देने का ये वीडियो 16 जुलाई का है। दोनों भाषण सुनकर लौट रहे थे तभी केशपुर में ये टीएमसी कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्रों को 50 बार उठक-बैठक करवाया। इतना ही नहीं दोनों को बीजेपी का झंडा जलाने को भी कहा गया और आखिर में बीजेपी के झंडा को जमीन में गाड़ने पर मजबूर किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत