1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NCP ने ली भाजपा की चुटकी, कहा-पवार ने राजनीति के चाणक्य को दी मात

NCP ने ली भाजपा की चुटकी, कहा-पवार ने राजनीति के चाणक्य को दी मात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 01:01 pm IST

महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी राकांपा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने भारतीय राजनीति के तथाकथित चाणक्य को अंतत: मात दे दी। 

NCP ने ली भाजपा की चुटकी, कहा-पवार ने राजनीति के चाणक्य को दी मात- India TV Hindi
NCP ने ली भाजपा की चुटकी, कहा-पवार ने राजनीति के चाणक्य को दी मात

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी राकांपा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने भारतीय राजनीति के तथाकथित चाणक्य को अंतत: मात दे दी। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली का तख्त महाराष्ट्र को अपने आगे नहीं झुका पाया। 

Related Stories

मलिक ने अपने ट्वीट में बगैर किसी का नाम लिए लिखा, ‘‘आखिर भारतीय राजनीति के तथाकथित चाणक्य को पवार साहब ने मात दे ही दी, महाराष्ट्र को दिल्ली का तख्त नहीं झुका पाया, जय महाराष्ट्र।“ 

माना जा रहा है कि मलिक का संकेत केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर है जिनके बारे में माना जाता है कि विविध चुनावों में भाजपा की जीत और सरकार गठन में उनकी अहम भूमिका रही है। 

भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। इसमें भाजपा को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर दोनों दल अलग हो गए थे। अब सरकार गठन को लेकर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है। महाराष्ट्र में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत