1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार शिवसेना नेता संजय राउत से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे

शरद पवार शिवसेना नेता संजय राउत से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 12:37 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। संजय राउत की एंजियोप्लास्टी हुई है इसलिए शरद पवार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल गए।

शरद पवार शिवसेना नेता संजय राउत से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे- India TV Hindi
शरद पवार शिवसेना नेता संजय राउत से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। संजय राउत की एंजियोप्लास्टी हुई है इसलिए शरद पवार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल गए। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच दोनों नेताओं के मध्य क्या बातचीत हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। एनसीपी प्रमुख अपने पोते एवं विधायक रोहित पवार के साथ यहां पहुंचे थे। 

Related Stories

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच सरकार बनाने को ले कर चली रही रस्साकशी के बीच राउत ने कई बार पवार से मुलाकात की थी। शिवसेना ने सोमवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र में भाजपा के बिना उसकी सरकार का समर्थन करने के लिए एनसीपी और कांग्रेस सैद्धांतिक समर्थन देने पर सहमत हो गयी है लेकिन वह राज्यपाल द्वारा तय समयसीमा के पहले इन दलों से समर्थन पत्र नहीं ले सकी। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तीन दिन की और मोहलत देने के शिवसेना के अनुरोध को ठुकरा दिया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार रात राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि दोनों दल (कांग्रेस और एनसीपी) ने पार्टी नीत सरकार को समर्थन देने की सैद्धांतिक सहमति जताई है, लेकिन राज्यपाल ने संख्याबल जुटाने के लिए उनकी पार्टी के और वक्त मांगने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। 

आदित्य ने कहा कि सरकार बनाने का उनकी पार्टी का दावा अब भी कायम है। राज्यपाल ने रविवार को शिवसेना को सोमवार शाम 7:30 बजे तक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आमंत्रित किया था। शिवसेना 56 सीटों के साथ 288 सदस्यीय विधानसभा में दूसरा सबसे बड़ा दल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत