1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद के जीएसटी जश्न में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार

संसद के जीएसटी जश्न में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2017 07:46 am IST,  Updated : Jun 30, 2017 07:46 am IST

बता दें कि आज आधी रात से देश में गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स यानी GST लागू हो जायेगा। इसके साथ ही एक देश एक टैक्स सिस्टम देश भर में लागू हो जायेगा। देशभर में जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसद में शुक्रवार को आधी रात में आयोजित होने वाले जीएसटी लागू किए जाने के जश्न में मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, जनता दल (युनाइटेड) के सांसद इस जश्न में मौजूद रहने के बारे में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। जद (यू) के प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "नीतीश कुमार जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के शुभारंभ पर होने वाले मध्यरात्रि के संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे।" उन्होंने कहा कि जद (यू) ने अपने सांसदों को मध्यरात्रि सत्र के लिए कोई व्हिप नहीं जारी किया है। यह उनकी पसंद पर निर्भर है। यदि वे इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो शामिल हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

बता दें कि आज आधी रात से देश में गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स यानी GST लागू हो जायेगा। इसके साथ ही एक देश एक टैक्स सिस्टम देश भर में लागू हो जायेगा। देशभर में जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। सेंट्रल हॉल में आधी रात को घंटा बजाकर जीएसटी लॉन्च किया जायेगा लेकिन कांग्रेस, लेफ्ट, आरजेडी, टीएमसी और डीएमके ने इस कार्यक्रम का बॉयकॉट किया है। ख़बरों के मुताबिक महागठबंधन में शामिल जेडीयू समारोह में शामिल होगा।

ऐप का बटन दबाकर लॉंच होगा GST

संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐप का बटन दबाकर GST लॉंच करेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा इस ऐतिहासिक मौके पर उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच डी देवगौड़ा मौजूद रहेंगे। समारोह की शुरूआत रात 11बजे से होगी जो आधी रात को 12 बजकर 10 मिनट तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत