1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन स्थगित

लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन स्थगित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2015 01:55 pm IST,  Updated : Aug 03, 2015 03:58 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कॉग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इस सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने निलंबित किया है। ये सांसद लोकसभा की कार्यवाही के दौरान प्लेकार्ड दिखाकर प्रदर्शन

‘मैंने ललित मोदी के लिए ब्रिटिश सरकार से सिफारिश नहीं की’

आज राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने ललितगेट पर हंगामा करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को घेरा। सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि, 'एक बार चर्चा शुरू हो मैं जवाब देने को तैयार हूं।'

सुषमा विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए क कहा कि, ''मैंने कभी भी ललित मोदी के लिए किसी भी सरकार से रिक्वेस्ट नहीं की। मैं चर्चा के लिए आज और अभी तैयार हूं। दो हफ्ते से हंगामा हो रहा है। मैं दो हफ्ते से संसद में आ रही हूं। जिस तथ्य के आधार पर नोटिस दिया गया है वह निराधार है।''

विपक्ष के हंगामे पर आक्रमक रुख अपनाते हुए सुषमा ने सभापति से कहा, 'मैं कहना चाहती हूं कि जिस तथ्य के आधार पर नोटिस दिया गया, वह तथ्य निराधार और असत्य है। मैंने कभी ललित मोदी के लिए ब्रिटिश सरकार से सिफारिश नहीं की, लेकिन मुझ पर आरोप लगता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत