1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में देवेंद्र फणडवीस और अजित पवार की सरकार नही गिरेगी: रविशंकर प्रसाद

महाराष्ट्र में देवेंद्र फणडवीस और अजित पवार की सरकार नही गिरेगी: रविशंकर प्रसाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 03:28 pm IST

इसपर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2019 में बीजेपी ने 150 सीटें लड़ी 70 फीसदी सफलता का रेट रहा। शिवसेना को जीताने में भी भाजेपी की भूमिका थी और दवेंद्र फडणवीस के नाम पर ही चुनाव में वोट मिले है।

Ravi Shankar Prasad - India TV Hindi
Ravi Shankar Prasad 

नई दिल्ली: राकांपा नेता अजित पवार के सहयोग से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की शनिवार को वापसी हो गयी। वहीं, अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसपर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2019 में बीजेपी ने 150 सीटें लड़ी जिसमें उसका 70 फीसदी सफलता का रेट रहा। शिवसेना को जीताने में भी भाजपा की भूमिका थी और दवेंद्र फडणवीस के नाम पर ही चुनाव में वोट मिले है।

Related Stories

रविशंकर ने सवाल किया कि किसके इशारे पर शिवसेना ने रुख बदला और कुर्सी के लिए मैच फिक्सिंग होने लगी। उन्होनें कहा कि अजित पवार के साथ बड़ा तबका बीजेपी के साथ, फणडवीस अजित पवार की सरकार नही गिरेगी। 

रविशंकर ने कहा कि कहा जा रहा है कि लोकतंत्र की हत्या की हो गई है। जब शिवसेना स्वार्थ भाव से प्रेरित  होकर अपनी 30 साल की दोस्ती तोड़कर अपने घोर विरोधियों का दामन थाम ले तो ये लोकतंत्र की हत्या नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत