1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #TeamModiOnIndiaTV: रविशंकर प्रसाद ने बताया मोदी 2.0 के पहले साल में क्या हुआ हासिल, क्या रहा अधूरा

#TeamModiOnIndiaTV: रविशंकर प्रसाद ने बताया मोदी 2.0 के पहले साल में क्या हुआ हासिल, क्या रहा अधूरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 12:41 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:41 pm IST

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर इंडिया टीवी ने विशेष कार्यक्रम 'मंत्री सम्मेलन' का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, मजदूरों के पलायन पर कई सवालों के जवाब दिए।

Ravi Shankar Prasad on one year of Modi 2.0- India TV Hindi
Ravi Shankar Prasad on one year of Modi 2.0 Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर इंडिया टीवी ने विशेष कार्यक्रम 'मंत्री सम्मेलन' का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, मजदूरों के पलायन पर कई सवालों के जवाब दिए। मोदी 2.0 के पहले साल में कितना कुछ हासिल कर पाए के सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत में बदलाव के निर्णायक काम किए हैं।

Related Stories

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार 2019 में विशुद्ध काम के आधार पर जीतकर आई। ये क्यों हुआ। मोदी सरकार ने निर्णायक काम किए चाहे वह भारत की सुरक्षा हो, स्वच्छ भारत हो या उज्जवला योजना, हमने बहुत इमानदारी से देश को चलाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया आम भारतीय को मजबूत कर रहा है। मोदी सरकार ने 53 हजार करोड़ रुपया सीधे गरीबों के अकाउंट में भेजा है।

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लॉकडाउन पर सवाल उठाने पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गलत बयानबाजी और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दीया जलाने की अपील का भी मजाक बनाया। लॉकडाउन में अगर हमने ज्यादा छूट दी होती तो मौत का आंकड़ा लाखों में होता। अमेरिका में सब लोग स्थिति देख ही रहे हैं। पीएम मोदी ने लोगों में इस महामारी के दौर में उत्साह को बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार पूछते हैं कि लॉकडाउन से क्या फायदा हुआ है लेकिन यही सवाल वो अपने मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं पूछते हैं। हम सकारात्मक विपक्ष की बात करते हैं। आपको कमियों की आलोचना करने का अधिकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत