1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरएसएस की बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, भैयाजी जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

आरएसएस की बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, भैयाजी जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2020 10:58 am IST,  Updated : Mar 14, 2020 10:58 am IST

आरएसएस की बेंगलुरू में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए ये बैठक स्थगित की गई है।

आरएसएस की बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, भैयाजी जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी- India TV Hindi
आरएसएस की बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, भैयाजी जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी Image Source :

नई दिल्ली: आरएसएस की बेंगलुरू में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए ये बैठक स्थगित की गई है। संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। भैया जी जोशी के मुताबिक अभी देशभर में कोरोना का प्रकोप है। प्रशासनिक अनुरोध के अनुसार अभी सभी को इसकी रोकथाम में लगना है, लिहाजा प्रतिनिधि सभा की बैठक फिलहाल रद्द की जाती है। 

Related Stories

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया है कि बीमारी की रोकथाम के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करें और जागरूकता लाएं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक रविवार को बेंगलुरू में तय थी। प्रतिनिधि सभा आरएसएस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। 

आरएसएस और इसके आनुषंगिक संगठनों के 1,500 निर्वाचित प्रतिनिधियों के इस बैठक में भाग लेने की उम्मीद थी। माना जा रहा था कि आरएसएस बैठक के दौरान अपने 15 लाख स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय करने के बारे में कोई फैसला करेगा।

इस बैठक में संघ आगामी एक साल के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जे पी नड्डा और संगठन महामंत्री बी एल संतोष को भी इस बैठक में शिरकत करना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत