1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वे कर रहे हैं बंद का आह्वान: ममता बनर्जी

जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वे कर रहे हैं बंद का आह्वान: ममता बनर्जी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2020 03:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 03:07 pm IST

वामदलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वे बंद जैसी सस्ती राजनीति करके यहां की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Those who don't have political existence are calling...- India TV Hindi
Those who don't have political existence are calling strikes: Mamata slams Left, Congress

सागर आइलैंड (पश्चिम बंगाल): वामदलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वे बंद जैसी सस्ती राजनीति करके यहां की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह बंद के मकसद का समर्थन करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी और सरकार किसी भी तरह के बंद के विरोध में हैं।

गौरतलब है कि बंद केंद्र की आर्थिक नीतियों, संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विरोध में बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल में किसी तरह के बंद की इजाजत नहीं देंगे।’’

बनर्जी ने कहा कि वे सीएए या एनआरसी के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन से नहीं जुड़े हैं, न बंगाल में और न ही देश में कहीं और।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत