1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संविधान, महर्षि वाल्मीकि के विचार और दलितों पर हो रहे हैं हमले: राहुल गांधी

संविधान, महर्षि वाल्मीकि के विचार और दलितों पर हो रहे हैं हमले: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:44 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, कांग्रेस पार्टी दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले को रोकेगी।

Valmiki, Valmiki Dalits, Valmiki Dalits Rahul Gandhi, Valmiki Dalits Rahul Gandhi Shobha Yatra- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, वाल्मीकि जी ने देश और दुनिया को एक रास्ता दिखाया। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के तहत संविधान, महर्षि वाल्मीकि के विचार और दलित समुदाय के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय से ‘शोभा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि वाल्मीकि जी ने जो बातें कही थी उसी विचार के मुताबिक संविधान बना था। राहुल ने कहा कि कांग्रेस दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले को रोकेगी और देश को जोड़ने का काम करेगी।

‘दलित भाई-बहनों पर हमले हो रहे हैं’

राहुल गांधी ने कहा, ‘वाल्मीकि जी ने देश और दुनिया को एक रास्ता दिखाया। उनका संदेश प्यार और भाईचारे का था। आज वाल्मीकि जी के संदेश पर आक्रमण हो रहा है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी की विचारधारा का संविधान है। वाल्मीकि जी ने जो बातें कही थी उसी विचार के मुताबिक संविधान बना था। संविधान, वाल्मीकि जी के विचार और दलित भाई-बहनों पर हमले हो रहे हैं। पूरे देश को यह बात मालूम है। सिर्फ कुछ लोगों को पूरा फायदा दिया जा रहा है।’


समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज थे मौजूद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले को रोकेगी। ये लोग जितना देश को तोड़ेंगे, उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। जितनी ये नफरत फैलाएंगे, उतना ही हम भाईचारे की बात करेंगे।’ ‘शोभा यात्रा’ से जुड़े समारोह में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत